Frappe

Modules

Framework

ERPNext

[Draft]

भारत
ERPNext

वो एक ERP जिसकी आपको ज़रूरत है

इस्तेमाल में आसान। अपने हिसाब से बदलें। सब कुछ एक जगह।
ERPNext एक पूरा, इस्तेमाल में आसान और 100% ओपन सोर्स ERP है। इसमें इतनी ख़ूबियाँ हैं कि यह हर तरह के और हर आकार के कारोबार पर सही बैठता है।
ख़ास ख़ूबियाँ

पूरा कारोबार एक ही जगह से चलाएँ

Accounting

लेखा

✓ कई कंपनियाँ, कई मुद्राएँ
✓ जनरल लेजर
✓ देनदारी और लेनदारी
✓ वित्तीय रिपोर्ट
✓ स्थायी संपत्तियाँ
✓ टैक्स और नियमों का पालन

Learn more

और जानें

Accounting

ख़रीद

✓ ख़रीद से भुगतान तक
✓ सामान की माँग
✓ परचेज़ ऑर्डर
✓ कई स्तर की मंज़ूरी
✓ सप्लायर की रेटिंग
✓ सप्लायर को भुगतान

Learn more

और जानें

Accounting

बिक्री

✓ ऑर्डर से पैसा आने तक
✓ सेल्स ऑर्डर
✓ बिक्री का बिल
✓ प्रिंट फ़ॉर्मेट
✓ कीमत के नियम
✓ भुगतान

Learn more

और जानें

Accounting

CRM

✓ संभावित ग्राहक
✓ मौके
✓ कोटेशन
✓ कई इलाकों में बिक्री
✓ SLA का प्रबंधन
✓ न्यूज़लेटर

Learn more

और जानें

Accounting

स्टॉक

✓ आइटम मास्टर
✓ गोदाम
✓ सीरियल और बैच की ट्रैकिंग
✓ स्टॉक लेजर
✓ आइटम की डिफ़ॉल्ट सेटिंग
✓ इन्वेंटरी रिपोर्ट

Learn more

और जानें

Accounting

निर्माण

✓ कई स्तर वाला BOM
✓ उत्पादन की योजना
✓ वर्क ऑर्डर, जॉब कार्ड
✓ सब-कॉन्ट्रैक्टिंग
✓ गुणवत्ता की जाँच
✓ निर्माण की रिपोर्ट

Learn more

और जानें

Accounting

परियोजनाएँ

✓ प्रोजेक्ट और काम की ट्रैकिंग
✓ आमदनी का हिसाब
✓ ख़र्च की ट्रैकिंग
✓ टाइमशीट की ट्रैकिंग
✓ इन्वेंटरी की ट्रैकिंग
✓ नकदी का प्रबंधन

Learn more

और जानें

Accounting

POS

✓ क्लाउड पर
✓ कई दुकानें
✓ पैसा लेना और बिल बनाना
✓ शिफ़्ट का प्रबंधन
✓ POS प्रोफ़ाइल
✓ प्रिंट फ़ॉर्मेट

Learn more

और जानें

Accounting

गुणवत्ता

✓ गुणवत्ता की योजना
✓ गुणवत्ता की जाँच
✓ गुणवत्ता के टेम्पलेट
✓ गड़बड़ी की रिपोर्टिंग
✓ गुणवत्ता का विश्लेषण और रिपोर्ट
✓ शुरू से आख़िर तक जाँच

Learn more

और जानें

Accounting

सहायता

✓ टिकट अपने आप बँट जाना
✓ SLA तय करना और निभाना
✓ ग्राहकों के लिए पोर्टल
✓ मेंटेनेंस विज़िट
✓ जानकारी का भंडार
✓ बिलिंग साथ में

Learn more

और जानें
फ़ायदे

अपने कारोबार को आने वाले कल के लिए तैयार करें

पूरा कारोबार चलाने के लिए एक ही ऐप
ERPNext में ख़ूबियों की कोई कमी नहीं। निर्माण से लेकर सेवाओं तक और छोटे कारोबार से लेकर बड़ी कंपनियों तक, यह सबके काम आता है। यह Frappe के बनाए कई दूसरे ऐप जैसे CRM, HR और पेरोल से भी जुड़ जाता है।
Frappe के ऐप देखें
हर यूज़र का अलग पैसा नहीं; ख़र्च सिर्फ़ होस्टिंग का
कंपनियाँ आम तौर पर अपनी कमाई का 2-6% हिस्सा प्रोप्राइटरी SaaS पर ख़र्च करती हैं, और हर यूज़र के हिसाब से पैसे लेने वाले प्लान की वजह से यह ख़र्च समय के साथ तेज़ी से बढ़ता जाता है। होस्टिंग में ऐसा नहीं होता — आप उतना ही देते हैं जितनी क्लाउड सेवाएँ इस्तेमाल हुईं, और कारोबार बढ़ने के साथ यह ख़र्च उसी रफ़्तार से नहीं बढ़ता।
ERPNext की कीमत देखें
अपने हिसाब से बदलें; बिना कोड, कम कोड
फ़ॉर्म, रिपोर्ट, प्रिंट फ़ॉर्मेट और डैशबोर्ड अपनी ज़रूरत के मुताबिक बनाएँ, और खींचकर छोड़ने जितनी आसानी से काम अपने आप होने लगें। यह सब इसलिए मुमकिन है क्योंकि ERPNext, Frappe के अपने Frappe Framework पर बना है।
Frappe Framework देखें
बड़ी कंपनियों जैसी सुरक्षा और निजता
ERPNext, ISO 27001 और GDPR के मानकों पर खरा उतरता है। AWS पर चलने की वजह से इसे DDoS से बचाव जैसी अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। इसमें 2FA, IP पर रोक और फ़ील्ड के स्तर तक भूमिकाएँ और अनुमतियाँ भी हैं, जो सुरक्षा की एक और परत जोड़ देती हैं।
Frappe की सुरक्षा व्यवस्था देखें
किसी एक कंपनी से बंधने की मजबूरी नहीं
ERPNext के साथ Frappe Cloud पर होस्टिंग का विकल्प पहले से मिलता है, लेकिन आप इसे अपने क्लाउड पर भी रख सकते हैं। इसे खुद लगाएँ या हमारे किसी प्रमाणित साझेदार के साथ मिलकर लगाएँ। और आगे चलकर वही व्यवस्था बनाए रखने की कोई बाध्यता नहीं।
Frappe Cloud देखें

अपना कारोबार संभालें और भारत के GST नियमों पर खरे उतरें

India Compliance ऐप भारत के GST नियमों का पालन आसान बना देता है। यह GST के टैक्स लेजर, HSN/SAC कोड और आइटम टैक्स टेम्पलेट जैसे मास्टर पहले से ही सेट करके देता है. राज्य के अंदर, दूसरे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, तीनों तरह के लेन-देन के लिए।
Frappe Cloud पर चलने वाले कारोबार के लिए ई-इनवॉइसिंग आपके प्लान में ही शामिल है, अलग से कुछ करने की ज़रूरत नहीं। इसमें GST इनवॉइस का बना-बनाया प्रिंट फ़ॉर्मेट मिलता है, जो सरकार से मिले IRN को अपने आप स्कैन होने वाले QR कोड में बदल देता है। GSTR-1, GSTR-2, GSTR-3B जैसी ज़रूरी रिपोर्ट एक क्लिक में तैयार।
ई-इनवॉइसिंग
GSTR1, GSTR2 और GSTR3B
पहले से तैयार टैक्स टेम्पलेट
फ्रैपे समुदाय भारत

साथ मिलकर बेहतर

हमारे साझेदार

दुनिया भर में हमारे 200+ अधिकृत साझेदार हैं

इतने सालों में हमने भरोसेमंद साझेदारों का एक नेटवर्क खड़ा किया है, जो ग्राहकों के साथ ERPNext के हर पड़ाव पर रहते हैं। कारोबार की प्रक्रिया समझने और सही सेटिंग तय करने से लेकर सिस्टम लगाने, जाँचने और उसके बाद की मदद तक — हर कदम वही संभालते हैं। हम इस बात का ध्यान रखते हैं कि हमारे साझेदारों को अपने क्षेत्र की गहरी समझ हो और वे ERPNext से पूरा फ़ायदा दिला सकें। आप अभी शुरू कर रहे हों या कई शहरों और कंपनियों तक फैल रहे हों, हमारे साझेदार आपके ERPNext के सफ़र को कामयाब बनाते हैं!
उद्योग

हर उद्योग के लिए अलग सुविधाएँ, ताकि काम आसानी से चले

फ़ैक्ट्री से लेकर अस्पताल तक, ERPNext हर उद्योग की अपनी ज़रूरतों के हिसाब से ढल जाता है। काम आसान बनाएँ, संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करें और एक लचीले, सब-कुछ-एक-जगह वाले ERP के साथ तेज़ी से आगे बढ़ें।
ओपन सोर्स = मिलकर काम + नई सोच

ERPNext तो बस शुरुआत है

ERPNext को बनाने और संभालने वाली कंपनी Frappe, कारोबार के लिए कई और बेहतरीन ऐप बना रही है। कारोबार चलाने के लिए जो भी चाहिए — BI टूल, वेबसाइट बनाने का टूल, पढ़ाई-लिखाई संभालने वाला सिस्टम, टीम में बातचीत का ज़रिया और भी बहुत कुछ।
Marketplace apps built for भारत

जोड़िए और चलाइए

ERPNext को अपने पसंदीदा ऐप से जोड़िए — डेटा अलग-अलग जगह बिखरा नहीं रहेगा और काम आसान हो जाएगा। तेज़ी से बढ़ते कारोबार के लिए बिना झंझट वाला जुड़ाव।
ERPNext अपनाने के लिए तैयार हैं?